परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा विशेष रूप से सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य बीमा आवरण प्रदान करता है, जिसमें प्रति पॉलिसी अधिकतम छह सदस्य तक आवरित होते हैं।
उत्पाद की विशेषताएँ:
1 सह-भुगतान घटक - बीमा कंपनी और अभिदाताओं के बीच 70:30 या 50:50 सह-भुगतान के विकल्प
2 पॉलिसी अवधि -1 वर्ष
3 बीमित राशि विकल्प - ₹10 लाख या ₹20 लाख।
4 इन-पेशेंट आयुष उपचार में बीमित राशि का 100% तक आवरित।
5 आधुनिक उपचार बीमित राशि का 25% तक आवरित, जिसमें 100% कवरेज के लिए वैकल्पिक राइडर उपलब्ध
6 नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा
7 समान प्रीमियम-सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए समान प्रीमियम चार्ट
8 लचीला नामांकन-नामांकन के बाद नवजात या नवविवाहितों का आवरण
9 प्रति दावा-मुक्त वर्ष के लिए 10% का संचयी बोनस (बीमित राशि के अधिकतम 100% तक)
10 शून्य जीएसटी
11 फ्लोटर छूट:
2 सदस्य-5%, 3 सदस्य -10%, 3 से अधिक सदस्य-15%
| कवरेज विवरण | |
|---|---|
| कमरे किराए की सीमा | प्रतिदिन बीमित राशि का 1% |
| आई.सी.यू सीमा | प्रतिदिन बीमित राशि का 2% |
| पूर्व- अस्पतालीरण खर्च | 30 दिनों तक का आवरण |
| पश्च अस्पतालीरण खर्च | 60 दिनों तक का आवरण |
| आवरण क्षेत्र | इन-पेशेंट अस्पतालीरण (पैन इंडिया ) |
| प्रतीक्षा अवधि |
|---|
| 30 दिन: सामान्य प्रतीक्षा अवधि |
| 90 दिन: मधुमेह/उच्च रक्तचाप के लिए |
| 24 माह तक: निर्दिष्ट रोगों और पीईडी के लिए |
| नोट: नियोक्ता/सीजीएचएस या मौजूदा बीमाकर्ता से अच्छा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर पीईडी के लिए छूट/कमी लागू होगी |
यह उत्पाद न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कार्यालयों और इसकी
वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है।


